शिमला 19 नवंबर । हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति एवं मण्डी साक्षरता एवम् जन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे युवा बचाओ अभियान के तहत बुधवार को डिग्री कॉलेज रामपुर में कला जत्था द्वारा विद्यार्थियों को नशा मुक्ति बारे जागरूक किया गया । जिसमें कला जत्था कलाकारों ने नशे के मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से नशा मुक्ति बारे संदेश दिया गया।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने बताया कि नशा ने समाज में इतने पैर पसार दिए है जिससे युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है । इसी उददेश्य से समिति ने प्रदेश में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे जागरूक करने के लिए युवा बचाओ अभियान आरंभ किया गया है ।
इस अभियान में साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव भीम सिंह, शिमला जिला के पूर्व सचिव एसएस चंदेल, डॉ0 आरके जिशटू, संस्थापक सदस्य एवं, सुंदर जिस्तु, पंचायत खण्ड समन्वयक जगदीश, जोगेंद्र, मनोज, शिवराम के साथ, कला जत्था प्रभारी गजेन्द्र शर्मा तथा कलाकार मान ठाकुर, रित्विक ठाकुर, महेश्वर ठाकुर, मनी राम, आशा राम, शिव राम, चेत राम, अनुराग, हीना, दीया व भीषमा आदि कलाकारों सहित कॉलेज के स्टाफ के साथ साथ सैंकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस मौके पर कॉलेज प्रभारी डॉ0 सतपाल प्राचार्य अर्थशास्त्र, प्रो0 अनिल वर्मा, डॉ अजेंद्र नेगी, प्रो0 राजेश, प्रा0े पनमा नेगी सहित शिक्षक मौजूद रहे।
कला जत्था के माध्यम से कॉलेज रामपुर कॉलेज में दिया नशा मुक्ति का संदेश
Leave a comment
Leave a comment









