Skip to main content

crazynewsindia.com

शिमला पुलिस लाइन में भिड़े पुलिसकर्मी, घायल

शिमला

शिमला पुलिस लाइन कैथू में कुछ पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ गए। पुलिस कर्मियों की आपस में लड़ाई किस वजह से हुई है इसकी पुलिस जाँच कर रही है।

पुलिस कर्मियों की आपस में लड़ाई से एक कांस्टेबल की टांग टूट गई है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए IGMC लाया गया जहां उसकी टांग पर प्लास्टर लगाया गया है।

पुलिस ने कांस्टेबल महावीर की शिकायत पर मैस में तैनात कुक सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। इस मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *