पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर शनिवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सत्ती की तबीयत बिगड़ते देख उनके परिजनों ने उन्हें तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को सतपाल सिंह सत्ती पर घर के आंगन के पास मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के काटने से सत्ती की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। उधर, सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने कहा कि पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के स्वास्थ्य में पहले से सुधार आया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अभिषेक व डॉ. रमन उनकी निरंतर जांच कर रहे हैं। खतरे की कोई बात नहीं है।