Skip to main content

crazynewsindia.com

कोटखाई के गांव में आग से 4 मकान राख

शिमला

शिमला के तहत कोटखाई में आग लगने से चार मकान जल कर राख हो गई। आग लगने की यह घटना टाहू गांव में हुई है। आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट माना जा रहा है।

आग इतनी भयानक थी कि घर में रखे सामान को भी नहीं बचाया जा सका। लकड़ी के बने ये मकान पवन कुमार, प्रदीप कुमार और सावित्री देवी के थे। पहले एक मकान में आग लगी और देखते ही देखते आसपास के तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *