सुंदरनगर, 17 मई : नगर परिषद सुंदरनगर के उज्ज्वल भविष्य, विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए मोक्ष मीडिया सर्विसेज (हिमाचल प्रदेश) के निदेशक श्री विमल शर्मा ने आज वार्ड नंबर-12 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और हर नागरिक को अपने अधिकार का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने और सुंदरनगर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विमल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद के चुनाव स्थानीय विकास, जनसुविधाओं और शहर के भविष्य से जुड़े होते हैं, इसलिए जागरूक मतदाता बनकर मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।





