Skip to main content

crazynewsindia.com

हिमाचल प्रदेश के सचिवालय में शराब पीकर आ रहे अफसर व कर्मचारी

 

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यालय मैं मैं कुछ अधिकारी व कर्मचारी शराब पीकर आने लगे हैं। इन अधिकारी व कर्मचारियों की शिकायत हुई है।

पाली प्रशासन विभाग ने इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है और सभी प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में एक चिट्ठी भी भेजी है। इस चिट्ठी में चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी अधिकारी शराब पीकर आया तो उसके खिलाफ  सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने इस संबंध में एक चिट्ठी सभी प्रशासनिक सचिवों सभी शाखा अनुभाग अधिकारियों निजी सचिवों आदि को लिखी है। चिट्ठी में लिखा गया है कि प्रशासन के ध्यान में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर अधिकारी व कर्मचारी शराब पीकर सचिवालय आ रहे हैं।

यह कार्य नैतिकता के नियमों के खिलाफ है। सभी अधिकारियों को इस मामले में सावधान रहने को कहा गया है।

कुछ दिन पहले यह मामला सीएम कार्यालय में भी ध्यान में लाया गया था। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुद गंभीरता दिखाते हुए इस बारे में अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। अब सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिकारियों को चिट्ठी भेजी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *