कुल्लू
कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के भढाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार शमशर की ओर जा रही एक गाड़ी पर अचानक सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनी के अंतर्गत समय करीब 5 बजे शाम शमशर – गुगरा सड़क पर बाली ओल नामक स्थान के पास भारी आंधी तूफान के कारण चीड़ का एक पेड़ चलती गाड़ी न0 HP01K 4621 BOLORO के ऊपर गिरा जिस कारण गाड़ी सड़क से नीचे पलट गईं है।गाड़ी में चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे । जिनमें 06 स्कूल अध्यापिकाएं थी । इस दुर्घटना में 04 महिलाओं की दुखद मृत्यु हो गई है ।
मृतकों की सूची :-
1.श्रीमति स्नेह लता पत्नी टिका नंद गांव पारलीधार 0 कमांद त 0आनी जिला कुल्लू उम्र 38 साल
2.श्रीमति बंती कौंडल पत्नी हेमदत गांव लामीसेरी त0 आनी उम्र 54 साल
3. श्रीमति उषा कुमारी पत्नी मदन लाल गांव तराला डा0 जाओँ त0 आनी उम्र 43 साल
4.सीमा आजाद पत्नी श्री जिया लाल आजाद गांव रोपडी डा0 व त0 आनी उम्र 54 साल
घायलों की सूची
1.सुरेश चन्द पुत्र देशराज गांव रोपडी त0 आनी उम्र 42 वर्ष वाहन चालक
2.श्रीमति तारा देवी पत्नी श्री रविन्दर कुमार गांव रोपडी त0 आनी उम्र 47 वर्ष
3.श्रीमति रीना कुमारी पत्नी प्रेम सागर गांव कठेहड डा0 बनारला त0 सरकाघाट जिला मंडी उम्र 40 साल




