Skip to main content

crazynewsindia.com

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, AIMS में करवाएंगे इलाज

शिमला

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल को छोड़ मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS अस्पताल में रेफर किया गया है। AIIMS दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू सेकेंड ओपिनियन लेंगे। CM सुक्खू बुधवार रात ‌से IGMC शिमला में उपचाराधीन थे।

IGMC द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दावा किया गया कि मुख्यमंत्री के पेट में इन्फेक्शन है। इससे पेट में तेज दर्द हुआ है। इसके बाद IGMC में बुधवार रात और वीरवार दिनभर सभी टेस्ट किए गए। टेस्ट की रिपोर्ट नॉर्मल बताई जा रही है।

डॉक्टरों का दावा है कि मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है। CM को AIIMS के लिए सेकेंड ओपिनियन को भेजा है।

शिमला से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया

CM सुक्खू को बुधवार रात 11 बजे अचानक पेट में दर्द हुआ। इसके बाद वह रात तीन बजे IGMC पहुंचे। आज सुबह 9.00 बजे मुख्यमंत्री को शिमला से दिल्ली के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना किया। कुछ देर में मुख्यमंत्री सुक्खू AIIMS दिल्ली पहुंच जाएंगे।

जून में चंडीगढ़ में उपचार करवा चुके CM सुक्खू

जून के आखिरी सप्ताह में भी मुख्यमंत्री सुक्खू पेट में दर्द के कारण चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार करवा चुके हैं। उस दौरान उन्होंने उपचार लेने के बाद चंडीगढ़ में तीन-चार दिन रुक कर स्वास्थ्य लाभ लिया था। इसके बाद से वह पूरी तरह स्वस्थ थे।

 

IGMC में CM के स्वास्थ्य की जांच को बनाई थी छह डॉक्टरों की टीम

IGMC प्रशासन ने पिछले कल मुख्यमंत्री की जांच के लिए गेस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. बृजलाल की निगरानी में 6 सदस्यीय सीनियर डॉक्टरों की टीम का गठन किया था। इसमें इसमें मेडिसिन विभागीय अध्यक्ष डॉ. बलवीर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी नेगी, सर्जरी डॉ. यूके चंदेल, यूरोलॉजी डॉ. पंपोश रैना तथा रेडियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम जोबटा शामिल किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *