एचआरटीसी कंडक्टर और महिला के बीच मार पीट का मामला सामने आया है, जिसका बाकायदा वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला कैसे कंडक्टर को धमका रही है और उस हाथ उठा रही है।
एचआरटीसी परिचालक ने आरोप लगाया है कि महिला ने उसके साथ गाली-गलोज कर उस पर हाथ उठाया। इस बारे में एचआरटीसी यूनियन ने पुलिस थाना में जाकर रिपोर्ट लिखवाई है। यूनियन का कहना है कि आए दिन इसी तरह के मामले एचआरटीसी चालक-परिचालक के साथ देखने में आ रहे हैं। यह घटना संजौली की है।











