ग्राम सभा में उमड़ा जनसैलाब -कोरम से कहीं अधिक ग्रामीणों ने दर्ज करवाई उपस्थिति
शिमला 03 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत जनेडघाट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में कोरम से कहीं अधिक संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सुचिता आन्नद ने की। इस मौके पर ग्रामीणों को स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
पंचायत सचिव राजीव ठाकुर ने ग्राम सभा की बैठक में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना, नशामुक्त भारत अभियान, स्वच्छता अभियान तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत आगामी पांच वर्षों के विकास कार्यों की योजना तैयार की जाएगी। योजना के तहत पंचायत की स्थानीय जरूरतों के आधार पर रास्ते-सड़कें, आंगनबाड़ी भवन, स्कूलों की मरम्मत, डंगे तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य प्रस्तावित किए जा सकते हैं।
राजीव ठाकुर ने बताया कि पंचायत क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों को चिन्हित कर उन्हें आगामी पांच वर्षों की विकास योजनाओं में शामिल करने पर जोर दिया गया । उन्होने बताया कि बैठक में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए कमेटी गठित करने तथा स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के लिए कर्मचारी रखने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया।
उन्होने बताया कि ग्राम सभा में नशामुक्त भारत अभियान और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पंचायत सचिव राजीव ठाकुर ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने तथा पंचायत को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।