Skip to main content

crazynewsindia.com

जयराम की सुरक्षा में तैनात ASI को डिमोट किया

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल से पदोन्नत सहायक पुलिस निरीक्षक को डिमोट कर कांस्टेबल  बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा  में तैनात था। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए पुलिस मुख्यालय  ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश उच्च न्यायालय के 14 जुलाई को पारित विकास बनाम स्टेट मामले के आदेशों और 26 अगस्त, 2023 को डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी  के रिव्यू के बाद यह फैसला लिया गया है। जिसके तहत 5 जनवरी, 2021 को कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार (अब एएसआई) को हैड कांस्टेबल के पद पर जारी पदोन्नति आदेश  को वापिस ले लिया गया है और तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल के पद पर वापस भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *