ग्राम पंचायत धुन्दन में जगदीश ने रचा जीत का इतिहास, 440 मतों के साथ बने प्रधान
सोलन
धुंदन, पंचायत चुनाव में जगदीश वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। उनकी जीत के साथ ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने मिठाइयाँ बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।
जगदीश ने अपनी जीत का श्रेय पंचायत की जनता, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह जीत पूरे पंचायत क्षेत्र के लोगों के विश्वास और सहयोग की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई कि जगदीश के नेतृत्व में धुंदन पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी और लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।
जगदीश के प्रधान चुने जाने पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों और पंचायतवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







