जनता ने विकास के नाम पर जताया भरोसा, जीत के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल
सोलन /अर्की
चमाकड़ी पंचायत में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में नरेंद्र हांडा ने शानदार जीत दर्ज कर पंचायत के नए प्रधान के रूप में विजय हासिल की। वहीं उप प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में पूरण चंद विजयी घोषित हुए।
नतीजों की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और मतगणना के बाद दोनों उम्मीदवारों की जीत पर आधिकारिक मुहर लगी।
नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र हांडा ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। वहीं उप प्रधान बने पूरण चंद ने भी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए पंचायत के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।







