Skip to main content

crazynewsindia.com

हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला आरक्षी बिंदिया कौशल ने 20,600 फ़ीट कांग यात्से पर्वत पर रिकॉर्ड बनाया

 

कुल्लू

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला आरक्षी बिंदिया कौशल ने भारत के जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में एक पर्वत कांग यात्से जिसकी ऊँचाई 6,250 मीटर (20,600 फीट) की एक्सपीडिशन पूरी करके नया रिकॉर्ड बनाया है। दो पीक करने वाली वह पहली महिला आरक्षी बनी है इसके अलावा दोनों बार अपने खर्च पर दोनों एक्सपीडिशन पूरी की है। कांग यात्से पीक काफी मुश्किल माना जाता है और चुनौतीपूर्ण चढ़ाई माना जाता है और इसे पूरा करने में 10 से 12 दिन तक लग जाते है लेकिन कुछ ट्रैकर छह दिन में पूरा कर लेते है। बिंदिया कौशल ने भी इसे छह दिनों में पूरा किया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने के साथ हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। आपकी इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।।पुलिस विभाग के आला अधिकारियों का भी सीना इस सफलता से अब और चौड़ा हो जाएगा। इसके साथ अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक सफल प्रयास आपके मिलते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *