शिमला
चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, शिमला द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एडवांस स्टडी परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षण का संचालन योग प्रशिक्षक उपनिरीक्षक (फिजियोथेरेपिस्ट) पुष्पेंद्र कुमार एवं योग प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी (मेडिक्स) रामपाल द्वारा किया गया। दोनों प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कमांडेंट (मेडिकल), चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, श्री राजीव रंजन द्वारा सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बताया गया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के साथ किया गया।










