अर्की भूमती, 30 मई
ग्राम पंचायत भूमती में हुए पंचायत चुनाव में शकुंतला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 425 वोट हासिल कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। उनकी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है और पंचायत क्षेत्र में जश्न मनाया गया।
वहीं विनय शर्मा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उप प्रधान पद पर विजय प्राप्त की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने दोनों विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पंचायत के विकास की उम्मीद जताई।
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि प्रधान शकुंतला और उप प्रधान विनय शर्मा की जोड़ी पंचायत के विकास कार्यों को नई गति देगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।







