February 9, Shimla/Punjab
जालंधर के रामामंडी से जंडूसिंघा को जाने वाले मार्ग पर पड़ते एक पैलेस में कुकर्म का मामला सामने आया है। पैलेस में काम करने वाले चार युवकों ने हिमाचल के एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को अपनी हवस शिकार बना डाला। पुलिस थाना रामामंडी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिस व्यक्ति से कुकर्म हुआ वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह पहले चंडीगढ़ के पास किसी रेस्टोरेंट में कुकिंग काम करता था। जालंधर के पैलेस में उसे ज्यादा पैसों का ऑफर मिला तो वह यहां पर चला आया। पैलेस में अभी उसे आए हुए चार दिन ही हुए थे। वह फिलहाल पैलेस में ही रह रहा था।